उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरस्वास्थ्य

ठीक होने के बाद पहली बार बदरीकेदार धाम यात्रा पर निकले क्रिकेटर ऋषभ पंत

देहरादून। सड़क हादसे में घायल होने के दस महीने बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत अब स्वस्थ हैं। वे मंगलवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले। सुबह वे दोनों देहरादून हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। पहले ऋषभ पंत बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। वहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाएंगे।

इसके बाद पहले वे बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। वहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं अब ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द वापसी करने वाले हैं।

ज्यादा जानकारी देते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध क्रिकेटर ऋषभ पंत बदरीनाथ दर्शन के पश्चात हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां बीकेटीसी सहित तीर्थपुरोहितों-तीर्थयात्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति अंगवस्त्र भेंट किया गया। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं ऋषभ
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) के मूल निवासी हैं। अब उनका परिवार हरिद्वार के रुड़की में रहता है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान थे। भारत के गिलक्रिस्ट कहे जाने वाले ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

घर आते समय हुआ था हादसा
बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को उस समय भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज से दिल्ली से रुड़की के ढंढेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। सर्दी के मौसम में सुबह पांच बजे उनकी कार नारसन कस्बे में डिवाइर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी खाती चली गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button