उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बरेली में रेल की पटरी पर बैठकर रील देख रहे दो छात्रों की इंजन से कटकर मौत

बरेली, 5 मई। बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास दो बच्चे सोमवार सुबह रेल इंजन से कट गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बच्चे पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे थे। एक बच्चे के कान में ईयरफोन लगा था। रेल इंजन के चालक ने कई बार हॉर्न बजाया। यहां तक कि आसपास मौजूद लोगों ने आवाज भी दी, लेकिन दोनों मोबाइल देखने में मशगूल रहे। दर्दनाक हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को सुबह गली नंबर 8 इज्जतनगर के निवासी 14 वर्षीय आदित्य और उसका 11 वर्षीय दोस्त पंकज बाल काटने के लिए घर से निकले थे। आदित्य के पास मोबाइल था। ये दोनों रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर बैठकर मोबाइल देखने लगे। आदित्य के कान में ईयरफोन लगा हुआ था। पंकज भी उसके पास बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी बीच काठगोदाम की ओर से इंजन इज्जतनगर स्टेशन की ओर आ गया।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा
रेलवे ट्रैक के पास खड़े लोगों ने दोनों बच्चों को बहुत आवाज लगाई, लेकिन उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी। इंजन चला रहे पायलट ने भी बहुत हॉर्न बजाया लेकिन दोनों मोबाइल में इतने मशगूल थे कि वह पटरी से नहीं हटे और दोनों इंजन से कट गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। सूचना मिलते ही दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button