उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड पुलिस भर्ती में पुलिस की पत्नी का गड़बड़झाला

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस भर्ती में एक पुलिस की पत्नी का गड़बड़झाला पकड़ में आया है। दरअसल पुलिस की पत्नी भी महिला उम्मीदवार के तौर पर फिजीकल टेस्ट दे रही थी। हरिद्वार जनपद में रोशनाबाद पुलिस लाइंस में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में एक महिला ने दूसरी महिला से ऊंची कूद, और दौड़ लगवाई, जबकि जब बाल थ्रो का नंबर आया तो खुद सामने आ गयी।

दूसरी महिला ने लगाई ऊंची कूद और दौड़
उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए आजकल प्रदेश में फिजीकल टेस्ट चल रहे हैं। पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए एक सिपाही की पत्नी ने ही फर्जीवाड़ा कर डाला। अपनी जगह उसने एक दूसरी महिला से ऊंची कूद और दौड़ लगवाई, लेकिन थ्रो बाल करते समय वह खुद ही सामने आ गयी। यह फर्जीवाड़ा रोशनाबाद पुलिस लाइंस में सीओ निहारिका सेमवाल ने पकड़ा। पता चला है कि महिला अभ्यर्थी सिपाही की पत्नी है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

https://sarthakpahal.com/

आरोपी महिला का पति पुलिस में तैनात
जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी महिला अभ्यर्थी हरिद्वार पुलिस लाइन में ही तैनात सिपाही की पत्नी है। ये बात सामने आने पर और भी हड़कंप मच गया। भर्ती स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत को पूरे मामले से अवगत करा दिया है।

पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है। अपनी जगह किसी दूसरी महिला को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का विचार महिला का था या फिर उसका पति भी इसमें शामिल है। इस बारे में जांच की जा रही है। यदि सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो सिपाही पर तलवार लटकना तय है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button