क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोशिक्षासामाजिक

ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं में तू-तू, मैं-मैं, सिर फोड़ा और बाल नोचे, देखें वीडियो

मुंबई। ट्रेन में सीट को लेकर अक्सर हर किसी से झगड़ा होता रहता है, चाहे वह कोई भी हो, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद मामला शांत हो ही जाता है। मगर, मुंबई लोकल ट्रेन की बात ही कुछ और है। दो महिलाओं में छोटी सी बात को लेकर इतनी धींगामुश्ती हुई कि थप्पड़ों की बरसात होने लगी, एक-दूसरे के बाल नोचे गये, इतना ही नहीं इस धींगामुस्ती में एक महिला का सिर भी फूट गया और खून बहने लगा। मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जरा सी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिलाओं के बीच हुए संघर्ष का वीडियो आप भी देखिये

 

बीच बचाव करने आई महिला कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती
ये घटना ठाणे और पनवेल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते देखा गया। तभी शारदा नाम की एक महिला कांस्टेबल इन दोनों महिला यात्रियों के झगड़े को रोकने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन इस जद्दोजहद में वो खुद ही घायल हो जाती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button