क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

भिवानी में पहाड़ खिसका, चार की मौत, कई के दबे होने की सूचना

भिवानी (हरियाणा)। भिवानी के खनन क्षेत्र पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसकने से चार लोगों की मौत हो गई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। अभी कुछ और लोगों के भी दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबे हो सकते हैं। मौतों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ के नीचे चार माइनिंग मशीन पोकलेन, दो ड्रिल और डंपर भी दबे होने की सूचना है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है ।

शुक्रवार से ही शुरू हुआ था खनन कार्य
तोशाम क्षेत्र में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। 2 महीने पहले खनन कार्य पर प्रदूषण के कारण रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने बृहस्पतिवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी।

Related Articles

Back to top button