उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

द्वारीखाल ब्लाक के सिमालू गांव में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, तीन घायल

यमकेश्वर। द्वारीखाल ब्लाक के सिमालू गांव में मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। पूरे प्रदेश में मानसून पहाड़ से मैदान तक कहर बनकर बरस रहा है। कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आए दिन कहीं न कहीं से बारिश से हुए जान माल की खबरें आ रही हैं। ऐसी ही पौड़ी गढ़वाल जिले के द्वारीखाल ब्लाक में हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। हादसे में अमोला के एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं।

पूर्व प्रधान संदीप राणा से मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम सभा दाबड़ के अंतर्गत एक मैक्स वाहन यूके 070टीएस2061 से चार लोग सवार थे। वाहन अमोला के आशीष बिष्ट चला रहे थे। जैसे ही उनका वाहन सिमालू गांव के निकट पहुंचा, उसमें कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे।

एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम अर्जुन उम्र 26 साल निवासी अमोला द्वारीखाल ब्लाक बताया जा रहा है। दुर्घटना की खबर सुनकर आसपास के गांव में कोहराम मच गया। उक्त वाहन प्रेम सिंह राणा ग्राम दाबड़ का था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button