देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

पिता ने जिंदा बेटी के लिए रखा मृत्युभोज, शोक समाचार छपवाकर पूरे गांव को दिया न्योता

उदयपुर। बेटी के परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने से पिता की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपनी जीवित बेटी का ही मुत्युभोज रख दिया और शोक समाचार छपवाकर बंटवाना शुरू कर दिया। इस मामले में थानाधिकारी का कहना है कि इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं मिली है।

बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ किया था विवाह
दरअसल, मामला भीलवाड़ा जिले के रतनपुरा गांव का है जहां के एक परिवार की बेटी ने पड़ोस गांव दांथल गांव के उस लड़के से प्रेम विवाह कर दिया, जो बेटी के परिवार को पसंद नहीं था। बेटी के इस निर्णय से उसके पिता इतने दुखी हुए कि उन्होंने जीवित बेटी का शोक समाचार प्रकाशित ही नहीं करवाया, बल्कि बांटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आने वाले 13 जून को होने वाले मृत्युभोज के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर दिया है।

रिश्ता होने से पहले दोनों परिवारों में हुआ था विवाद
इस मामले में मंगरोप थानाधिकारी का कहना है कि मामले में शिकायत नहीं मिली है लेकिन पता चला है कि रतनपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी का संबंध दांथल गांव के उसी युवक से किया था, जिसके साथ उनकी बेटी ने प्रेम विवाह किया है। दरअल, रिश्ता होने से पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया था और कुछ महीने पहले लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता तोड़कर अन्य लड़के के साथ कर दिया था। https://sarthakpahal.com/

मां ने कराया था बेटी के लापता होने का मामला
बताया गया कि 17 मई को बेटी के लापता होने का मामला हमीरगढ़ थाने में मां ने दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि इसी बीच एक जून को लापता युवती अपने पति के साथ पुलिस के पास पहुंची तथा उसने अपने बालिग होने के दस्तावेज प्रस्तुत किए। जिसके मुताबिक, वह 27 मई को बालिग हो चुकी थी। उसके बाद उसने एक जून को आर्य समाज पद्धति से विवाह कर लिया था।

माता-पिता ने पहचानने से किया इंकार
पुलिस के पास पहुंच कर उसने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई थी। पुलिस ने युवती के माता-पिता को थाने बुलाया, लेकिन पिता ने उसे पहचानने तक से इनकार कर दिया। जिस पर युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button