क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सड़क किनारे बस रोककर नमाज पढ़वाने वाला ड्राइवर निलंबित, परिचालक की सेवा समाप्त

बरेली। बरेली डिपो से सवारी लेकर निकली जनरथ एसी बस को बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे पर धमोरा के पास रुकवाकर दो यात्रियों ने सड़क किनारे नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। बस में बैठे ने एक यात्री ने इसका विरोध कर नमाज पढ़ रहे दो यात्रियों का वीडियो बनाकर कर ट्वीट कर दिया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया।

दरअसल, बरेली से निकलने के बाद चालक-परिचालक ने रामपुर से पहले रास्ते में बस को सड़क किनारे रोक दिया। जब यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो पता लगा कि बस में सवार दो मुस्लिम यात्री बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे हैं। इस पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बता दें कि यह घटना शनिवार शाम की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने हुए बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बस ड्राइवर कृष्णपाल सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया तथा परिचालक मोहित यादव की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी।

बरेली डिपो की जनरथ बस यूपी 32 एनएन 0330 शनिवार रात 7:30 बजे सवारियां लेकर सेटेलाइट बस स्टैंड से कौशांबी के लिए रवाना हुई थी। बस पर नियमित चालक कृष्णपाल सिंह और संविदा परिचालक मोहित यादव तैनात थे। बस रोककर सड़क किनारे नमाज पढ़ने की शिकायत ट्विटर के जरिये परिवहन निगम के एमडी से गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए आरएम दीपक चौधरी के निर्देश पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को चालक कृष्णपाल सिंह को तुरंत निलंबित करने के साथ ही परिचालक मोहित यादव की संविदा समाप्त कर दी।

इंप्लाइज यूनियन ने जताया रोष
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र पांडेय ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए रोष जताया। उनका कहना था कि किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले आरोपी का पक्ष भी सुना जाना चाहिए था। कई बार यात्री चालक-परिचालक पर दबाव बनाकर बस रुकवा लेते हैं। इस मामले में भी ऐसा भी हो सकता है। https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button