उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

कानूनगो साहब रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गये

डोईवाला। कानूनगो साहब को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों धर पकड़ा। डोईवाला तहसील से कानूनगो साहब प्रति फाइल के हिसाब से पांच-पांच हजार रुपये के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे, जिसे विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नहर पर बताया कि कानूनगो साहब मोतीलाल न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार में रिश्वत की मांग कर रहा है। जब जांच की गई तो पाया गया कि शिकायतकर्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करना चाहती थी, जिसके लिए उसने 31 अक्टूबर 2021 को तहसील में आवेदन पत्र भी प्रेषित किया था। दोनों रकबों की अलग-अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए शिकायतकर्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क किया, लेकिन मोतीलाल किसी न किसी बहाने काम को आगे बढ़ाते रहा।

शिकायतकर्ता ने जो आवेदन किया था, उसकी पत्रावली रिपोर्ट लगाने के लिए कानूनगो साहब ने प्रति फाइल पांच हजार रुपये यानि कुल 10 हजार रुपये की मांग की। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गयी। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्व. शकिलचंद निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर, ज्वालापुर हरिद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये वसूलते तहसील कार्यालय में रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टेर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया कि यदि किसी भी आदमी से काम के बदले पैसे की मांग की जा रही है, तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button