उत्तराखंडबड़ी खबरवीडियोशिक्षास्वास्थ्य

ऋषिकेश में सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा, video

ऋषिकेश। दो-तीन दिन से हो रही मूसलादार बारिश ने ऋषिकेश में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। आंतरिक सड़कों से लेकर मुख्य सड़कें तालाब बन गयी हैं। वहीं लगातार तीन से चार घंटे तक हुई बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।

हालांकि नदी के किनारे खड़े रहते वाहनों को समय रहते दूसरी जगह पार्क कर दिया गया था। वहीं, बारिश के कारण पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक हाईवे जलमग्न रहा। अखंड आश्रम के पास बहाव इतना तेज था कि कई दोपहिया वाहन पानी में फंसकर कई वाहन बंद हो गए। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह हल्की सी धूप निकली थी, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने फिर करवट बदली और मसूलादार बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से नाले भी उफना गए।

हरिद्वार राजमार्ग, देहरादून रोड, रेलवे रोड, घाट रोड, दून तिराहा, तिलक रोड, पुरानी चुंगी आदि सड़कें जलमग्न हो गईं। नालों में पानी के साथ बहकर आई गंदगी भी सड़क पर आ गई। मुनि की रेती, चौदहबीघा, ढालवाला, रायवाला, श्यामपुर, आईडीपीएल, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में भी सड़कें तालाब बन गई। इतना ही नहीं पानी ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भी भर गया। जिससे अस्पताल आये लोगों को भी भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके साथ ही गंगा नदी घाट और तटों को छूकर बहने लगी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे गंगा नदी चेतावनी रेखा 339.50 से मात्र 1.15 मीटर, यानि 338.35 मीटर पर बह रही है। https://sarthakpahal.com/

बारिश के कारण राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। गौरतलब है कि बरसात के समय बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से डांडामंडल के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क ऋषिकेश मुख्य बाजार से टूट जाता है। कई दशकों से ग्रामीण बीन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button