उत्तराखंडबड़ी खबरवीडियोस्वास्थ्य

टिहरी में गैस सिलेंडर भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों की तरह फटे 40 सिलेंडर, VIDEO

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी में रसोई गैस के सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रक में रखे 40 गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की ये घटना टिहरी जिले के कांडीखाल मगरों के पास हुई। सिलेंडर के ट्रक में लगी आग से 40 सिलेंडर फट गए और तेज धमाकों की आवाज के साथ गैस सिलेंडर दूर-दूर जा छिटके। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की काफी कोशश की, लेकिन उनके द्वारा किये गये प्रयास नाकाफी रहे। गैस सिलेंडर में लगी आग इतनी भयंकर थी, कि लोग इसे नहीं बुझा पाए। https://sarthakpahal.com/

गैस सिलेंडर से भरा पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक होग गया। ट्रक में बैठे ड्राइवर और क्लीनर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। पता चला है कि यह ट्रक रसोई गैस सिलेंडर लेकर घनसाली की तरफ जा रहा था।

Related Articles

Back to top button