उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

चम्पावत से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं सीएम धामी!

चम्पावत। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से सीएम धामी उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है। विधायक कैलाश गहतोड़ी सबसे पहले सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हुए थे। मुख्यमंत्री धामी के उपचुनाव लड़ने की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है।

सीएम के चम्पावत से उप चुनाव लड़ने की खबरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोड़ने पर विधायक का आभार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की सार्वजनिक घोषणा होना बाकी है और न ही विधायक ने इस बात पर मोहर लगाई है। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र सीएम धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। यहां मैदानी क्षेत्र बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी है। धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ के ही रहने वाले हैं।

विधायक कैलाश गहतोड़ी जल्द ही सीएम धामी के लिए विधायकी से अपना इस्तीफा दे देंगे। गहतोड़ी चम्पावत से उप चुनाव के भ्रमण पर हैं और वहां वे लोगों से जनसभाओं में सीएम धामी को विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं। पार्टी की ओर से निर्देश मिलने के बाद वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

कल-परसों दे सकते हैं इस्तीफा
इस बात की संभावना है कि सोमवार या मंगलवार को कैलाश गहतोड़ी विधायकी से इस्तीफा सौंप सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के चम्पावत सीट से चुनाव लड़ने पर स्वागत में पोस्टें डालनी शुरू कर दी हैं। विधायक गहतोड़ी का कहना है कि चम्पावत में सीएम धामी का स्वागत है। विधायक की बातो से स्पष्ट हो रहा है कि सीएम चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे। बस आने वाले कुछ दिनों में इसका अनौपचारिक ऐलान होना बाकी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button