देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

रात की बची हुई दाल से बनायें तीन तरह की टेस्टी और स्वास्थ्यवर्धक डिश

सार्थकपहल। दाल एक ऐसा खाना है, जो बनने के बाद बहुत स्वादिष्ट लगता है और इसके कई स्वास्थ्य संबंधी पायदे भी होते हैं। वैसे रात में बची हुई दाल को दिन में खाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है।

खाना बचने के बाद उसे फेंकना बहुत गलत होता है, लेकिन बासी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। बासी खाने के चलते पेट संबंधी कई समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, अपच या गैस बन सकती है। कई बार लोग खाने को इसी कारण फेंक देते हैं, क्योंकि कोई नहीं चाहेगा कि उसके कारण दूसरों का पेट खराब हो जाए। भारत के अधिकतर घरों में हर दूसरे-तीसरे दिन दाल से जुड़ी हुई चीजें जरूर बनती हैं। https://sarthakpahal.com/

बची हुई दाल को सुबह फेेंकने के बजाय कैसे इस्तेमाल करें जानें इस बारे में

दाल परांठा


दाल के स्वाद को अगर परांठों में तब्दील कर दिया जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। रात की बची हुई दाल को दोबारा पका कर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे आटे में भरकर परांठा बनाएं। कई घरों में तो लोग ताजी दाल का परांठा तक बनाकर खाते हैं। ये रेसिपी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर हो सकती है।

दाल के पकौड़े


सुबह के नाश्ते में रात की बची हुई दाल खाना चाहते हैं, तो आप इसके स्नैक्स बनाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। रात की बची हुई दाल के पकौड़े बनाने के लिए एक बर्तन में दाल लें और इसमें बेसन, सूजी और मसाले मिलाएं। कढ़ाई में तेल गर्म करें और पकौड़े बनाना शुरू करें। कुछ मिनटोों में आपके पकौड़े तैयार हैं और इन्हें चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

दाल का चीला
आप चाहें तो, रात या दिन की बची हुई दाल से चीला भी बना सकते हैं। इसके लिए दाल लें और इसमें थोड़ा सा बेसन मिला लें। कटे हुए प्याज मिलाने के बाद पैन में तेल डालें और इस पेस्ट का चीला बनाएं। आप चाहे तो इसमें मसाले वाले पनीर की स्टफिंग भी कर सकते हैं। ये डिश टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और इसका सेवन आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

Related Articles

Back to top button