
देहरादून, 31 दिसम्बर 23। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा (Himanta Vishwa Sharma) के उत्तराखंड आगमन पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय (Ajendra Ajay) ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की।
एयरपोर्ट पर मुलाकात के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजेय ने हिमन्त बिश्व शर्मा से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ का प्रसाद भी भेंट किया। इस दौरान हिमन्त बिश्व शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी रिनिकी भूयान शर्मा भी मौजूद थी। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
इससे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रवास पर आए हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा से नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल में भेंट की थी। इस दौरान दोनों ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर भी दोनों के बीच चर्चा की गयी। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी वीर दिवस के अवसर पर टिहरी पहुंचे थे। सीएम धामी ने बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक रोड शो भी किया। उन्होंनें “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
चिदानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद

उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव जीवा साध्वी भगवती सरस्वती जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बार्डर टूरिज्म, जैविक खेती, पौधारोपण, फलदार पौधों के रोपण, उत्तराखंड व असम की धरती पहाड़ों की धरती है इस पर पौधारोपण व जल संरक्षण के क्षेत्र में किये जाने वाले प्रयोगों व शोधों पर चर्चा की। स्वामी जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रशन्सा करते हुये कहा कि असम की धरती पर लाखों की संख्या में पौधारोपण कर एक मिसाल कायम कर रहे हैं।
स्वामी जी और साध्वी जी ने माननीय मुख्यमंत्री असम श्री हेमन्त बिश्वा सरमा जी और उनकी धर्मपत्नी रिनिकी भूया सरमा जी को रूद्राक्ष की दिव्य माला, रूद्राक्ष का पौधा और श्री गणेश जी की प्रतिमा और परमार्थ निकेतन का सद्साहित्य किया भेंट।



