उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

लखनऊ के कैसरबाग में यूपी का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र खुला

लखनऊ। लखनऊ के कैसरबाग में यूपी का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को सादे समारोह में डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवनाथ सिन्हा के द्वारा किया गया। इस सहायता केंद्र में एक दारोगा, चार सिपाही 24 घंटे ट्रांसजेंडरों की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेंगे।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार समाज के थर्ड जेंडर समुदाय को अपनी बात रखने के लिए इस केंद्र की स्थापना की गयी है। इसके लिए महिला दारोगा संगम यादव को नियुक्त किया गया है, जिनके सहयोग के लिए चार सिपाही तैनात किए गये हैं।

24 घंटे खुला रहेगा ट्रांसजेंडर सहायता केंद्र
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि यह केंद्र 24 घंटे खुला है। किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए मोबाइल नंबर 9450403857, 7839861094 पर किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जायेगी।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार किन्नर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक 19 अप्रैल को हुई थी। इसमें ट्रांसजेंडरों के लिए प्रदेश के हर थाने में अलग से सेल बनाने का फैसला लिया गया था। डीजीपी मुख्यालय के आदेशानुसार सभी थानों में ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से सुरक्षा सेल के गठन की बात हुई थी, उसी क्रम में लखनऊ के कैसरबाग में पहले ट्रांसजेंडर सेल की शुरुआत की गयी है।

सभी थानों में खोलने का हुआ आदेश
डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, डीजीपी मुख्यालय से इस बात का आदेश जारी किया गया था कि सभी थानों पर ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से सुरक्षा सेल का गठन किया जाए। इस आदेश के क्रम में लखनऊ के कैसरबाग में यूपी का पहला ट्रांसजेंडर सेल शुरू किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर सेल को शुरू करने की जिम्मेदारी पश्चिमीजोन के एडीसीपी चिरंजीवनाथ सिन्हा को दी गई थी। बृहस्पतिवार को कैसरबाग थाने में इसकी शुरुआत की गई।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button