क्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

दिल्ली के राज पार्क इलाके में युवक की नृशंस हत्या, चाकू से गोदकर आंत बाहर निकाली

नई दिल्ली। दिल्ली के राज पार्क इलाके से हत्या की एक नृशंस हत्या की खबर सामने आई है। एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। वारदात के दौरान युवक के साथ ऐसी हैवानियत की गयी कि उसकी आंतें तक बाहर आ गयीं।

आधार कार्ड से हुई शख्स की पहचान
घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को फोन कर बताया गया कि दिल्ली के राजा पार्क इलाके में 32 वर्षीय युवक की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार रात 12.23 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने बताया कि राज पार्क राठी अस्पताल की गली के पास एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। हत्या इतनी निर्दयता से की गयी थी उसकी आंतें तक बाहर गिर गई थी। पीड़ित की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हाथरस निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने उसकी पत्नी आशा को घटना की जानकारी दी। बता दें कि वारदात के बाद पीड़ित को पास के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने आईपीसी धारा 302 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को मौके से पीड़ित का सामान मिला है। इसके बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगालकर हत्या की जानकारी जुटा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button