उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पड़ोसी को फंसाने के लिए मुर्गे का खून सिर, कपड़ों में डालकर बहुरूपिया पहुंचा थाने

हरिद्वार। पड़ोसी को फंसाने के लिए मुर्गे का खून सिर और कपड़ों में डालकर एक युवक गुहार लगाने थाने पहुंच गया। उसने थाने में जाकर आरोप लगाया कि पड़ोसी ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

शरीर पर खून देख पुलिस भी खा गई गच्चा
रुड़की भगवानपुर में एक युवक ने पड़ोसी को फंसाने की हैरतंगेज साजिश रची। पुलिस थाने पहुंचे युवक के सिर से खून निकल रहा था। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून देखकर पुलिस भी चकरा गयी। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने सच उगल दिया। पुलिस ने युवक के सिर से कपड़ा हटाया तो कोई घाव नहीं मिला।

पड़ोसी को फंसाने के लिए बनाया था प्लान
पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर युवक ने सारा सच उगल दिया। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। भगवानपुर के शाहपुर निवासी दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार को दोनों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गयी। इसके बाद रिहान मांस की दुकान पर गया और मुर्गे का खून अपने सिर और कपड़ों में डालकर थाने पहंच गया।

पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से हटाया कपड़ा
युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से कपड़ा हटाकर घाव देखे तो कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया।

मामले की सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकारा। वह पुलिस से माफी मांगने लगा। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने पर रिहान के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button