उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को हुई संतान प्राप्ति

Listen to this article

देहरादून। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है। पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकामेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई थी, जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थी। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पदमश्री एवं ओलंपिक शूटर डा करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।

रीवा राजकुमारी के घर किलकारी गूंजी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेब की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रिलायत की किसी बेटी को संतान की प्राप्ति हुई है। मोहिना सिंह ने मुंबई के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुत्ररत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना सिंह रीवा की राजकुमारी होने के साथ ही एक अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनय भी कर चुकी हैं।

अपनी प्रेगनेंसी के दौरान मोहिना ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझी कीं। वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थीं। डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी हैं। शादी के बाद वह देहरादून में बस गईं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button