उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

जाैलीग्रांट के जंगल में घास लेने गये पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला

जाैलीग्रांट (देहरादून) , 8 जनवरी। देहरादून के जौलीग्रांट में बुधवार को दर्दनाक घटना हो गई। अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच में जंगल गए एक पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवों को जंगल के किनारे मार्ग पर लाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवों को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में ले गई।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशील पंवार (65) थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

महिलाओं ने दी घटना की जानकारी
घटना सुबह की है, लेकिन जब दूसरी महिलाएं जंगल गईं तब उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया। फिर करीब तीन बजे लोग जंगल गए और शव बाहर निकले गए। दोनों के शवों का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बेहद मिलनसार थे पति-पत्नी
वहीं, पूर्व सभासद राकेश डोभाल ने बताया कि इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी बेहद मिलनसार थे. जो पशुओं के लिए चारे के लिए अक्सर जंगल जाया करते थे.

हाथी की हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों शवों को जंगल से बाहर लाया गया और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट भिजवाया गया. जहां दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है. जल्द ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.
एनएल डोभाल, रेंज अधिकारीदेश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button