उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

ऋषिकेश से आगरखाल की ओर से जा रही बोलेरो खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, 4 घायल

ऋषिकेश। ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। जबकि चार घायल है। हादसा टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग का है। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था।

टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोग घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है, जिनमें दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों में बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।

वाहन में ये लोग थे सवार
दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर, 2-शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता उपरोक्त, 3-आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष), 4-शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष), 5-बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष), 6- सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26)। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया है। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह (35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी, नरेंद्र नगर व बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष) की मौत हो गई। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button