क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

तीन टूरिस्ट बसों के आपस में टकराने से 5 लोगों ने दम तोड़ा

हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्‍ट बसें टक्कर हो गई। इसमें पांच लोगों की मौत की खबर है। हादसे में लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। एक बस डिवाइडर में चढ़ गई। तीनों बसें कटरा से दिल्‍ली जा रही थीं।

दिल्‍ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुबह करीब तीन बजे तीनों बसें एक साथ चल रही थीं। एक बस अचानक रुकने से उसके पीछे आ रहीं दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। यात्री खिड़की से बाहर कूदकर निकले। चार मृतक आगे की बस में और एक पीछे की बस मे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में हाईवे पर गश्त कर रही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से भी हादसा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button