क्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबर

मां वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नए साल के मौके पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के लोगों ने घायलों को बाणगंगा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को अन्य जगह पर भेजा जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नए साल पर माता से मन्नत मांगने करीब 12 बजे आसपास हम भवन में पहुंचे थे। इस बीच लोगों ने नए साल का जश्न मनाते हुए माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 2.30 बजे जोरदार धक्का लगा और ढलान पर खड़े लोग नीचे गिरने लगे।

अधिकारियों ने घटना के बाद यात्रा को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया था। आठ बजे के बाद फिर से यात्रा शुरू कर गई है। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से भवन पहुंच चुके हैं। डॉ. गोपाल ने बताया कि घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button