देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

SDM ज्योति का जिस होमगार्ड कमांडेंट के साथ चल रहा चक्कर, उसके घर भी मचा है बवाल…!

प्रयागराज। एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक के बीच का विवाद अदालत में पहुंच चुका है। दूसरी तरफ पति-पत्नी और वो की इस कहानी में, वो यानी मनीष की पत्नी ने खुद को अलग कर लिया है। पति-पत्नी और वो की कहानी सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं आलोक कहना है कि वो मनीष के साथ मिलकर हत्या करवा सकती है।

होमगार्ड कमांडेंट मनीष के खिलाफ जांच के आदेश
आलोक की शिकायत पर डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने मनीष के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी होमगार्ड के डीआईजी संतोष सिंह को दी गई। इसके तहत डीआइजी ने ज्योति को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

ज्योति का होमगार्ड विभाग की जांच में बयान देने से इनकार
ज्योति ने इसका लिखित जवाब दिया है और कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। इसके लिए वो अदालत में लड़ाई लड़ रही हैं। उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में ही अपना पक्ष रखेंगी। इस तरह उन्होंने होमगार्ड विभाग द्वारा शुरू की गई जांच में बयान देने से मना कर दिया है। https://sarthakpahal.com/

परिवारिक मसला है, इसे खुद हल कर लूंगी: मनीष की पत्नी
दूसरी तरफ पति-पत्नी और वो की इस कहानी में, वो यानी मनीष दुबे की पत्नी ने भी खुद को अलग कर लिया है। साथ ही कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा है कि ये उनका परिवारिक मसला है, जिसे वो खुद हल कर लेंगी। दरअसल, आलोक की शिकायत पर प्रयागराज के डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने आलोक की पत्नी ज्योति मौर्य के साथ-साथ मनीष दुबे की पत्नी को भी नोटिस देकर जवाब देने के लिए बुलाया था। इस पर मनीष दुबे की पत्नी ने कोई भी बयान देने से मना कर दिया है।

Related Articles

Back to top button