उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सतपुली में 12वीं की छात्रा के साथ दुराचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कमें पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिलाधिकारी के आदेश पर इस मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया था। सतपुली थाने के थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने का कहना है कि बुधवार को तहसील क्षेत्र के एक गांव में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार को उन्हीं के गांव का ही एक व्यक्ति बच्ची को घर के पास खेतों में जबरन उठा कर ले गया था और वहां डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने तहरीर के मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उनका कहना था कि जिलाधिककारी के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी रणजीत को डांग्यूखाल ओरन्या रिजोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button