उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिथ्याणी डिग्री कालेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

यमकेश्वर, 5 जून। पर्यावरण संरक्षण के महत्व से सभी को अवगत कराने और पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को जागरूक करने के मकसद के साथ हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना’. प्लास्टिक (Plastic) जो कि पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक चीजों में से एक है। विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्विक उत्सव का नेतृत्व यूनाइटेड नेशंस एन्वायरमेंट प्रोग्राम (UNEP) द्वारा किया जाता है। सरकारें चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन जब तक लोग अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक नहीं होंगे तो पर्यावरण संरक्षण नहीं हो पाएगा।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महाविद्यालय Bithyani यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रोवर रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ गिरिराज सिंह, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी श्री विनय कुमार पांडेय रोवर रेंजर प्रभारी डॉ उमेश त्यागी एवं श्रीमती पूजा रानी तथा महाविद्यालय के शिक्षक डॉ केशव डबराल, डॉ भट्ट, डॉ हिमानी बडोनी, डॉ राम सिंह सामंत, डॉ सुनील प्रसाद, डॉ नीरज नौटियाल और प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र बिष्ट समेत अन्य स्टाफ तथी सभी छात्रों ने पेड़ लगाये और इसके संरक्षण के लिए शपथ ली। देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button