KV में एक और भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, TGT-PGT समेत इन पदों पर निकली 2499 वैकेंसी

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की खुशी डबल कर दी है। 2025 के जाने से पहले एक और बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में कुल 9921 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, और अब केवीएस ने 2499 नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है।
केवीएस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS के योग्य शिक्षकों/अधिकारियों में से टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (LDE)/लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) आयोजित करेगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 26 दिसंबर 2025 तक चलेगी। पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
इन पदों पर निकली वैकेंसी
प्रिंसिपल-57, वाइस-प्रिंसिपल-125, PGT (हिंदी)-67, PGT (अंग्रेजी)-94, PGT (फिजिक्स)-138, PGT (केमिस्ट्री)-128, PGT (मैथ्स)-49, PGT (बायोलॉजी)-74, PGT (हिस्ट्री)-39, PGT (इकोनॉमिक्स)-80, PGT (ज्योग्राफी)-38, TGT (अंग्रेजी)-258, TGT (हिंदी)-79, TGT (साइंस)-143, TGT (मैथ्स)-307, TGT (सोशल स्टडीज)-253, हेड मास्टर-124, फाइनेंस ऑफिसर-05, सेक्शन ऑफिसर-06, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर-107, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट-179, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट-49, कुल खाली पदों की संख्या-2499.
KVS डिपार्टमेंटल भर्ती 2025 परीक्षा तारीख
केंद्रीय विद्यालय में PGT, TGT, ASO, SSA, JSA, हेड मास्टर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती की परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। टीचिंग पद और कुछ नॉन-टीचिंग पद LDE के जरिए भरे जाएंगे, जबकि फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर की भर्ती LDCE के जरिए होगी। कुल 2499 पदों में से 1712 पद अनारक्षित हैं, 525 पद SC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, और 262 पद ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
केवीएस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
परीक्षा निकाय-केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
भर्ती की प्रकृति-इंटरनल डिपार्टमेंटल भर्ती
कुल वैकेंसी-2499
आवेदन की शुरुआत-12 दिसंबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख-26 दिसंबर 2025 तक
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख-2 जनवरी 2026
भर्ती परीक्षा की तारीख-15 फरवरी 2026
भर्ती नोटिफिकेशन-KVS विभागीय भर्ती 2025 नोटिफिकेशन pdf
कैसा होगा एग्जाम?
इस जॉब के लिए एग्जाम में 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (60 अंक) और 10 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न (40 अंक) शामिल होंगे। कुल समय ढाई घंटे का होगा। क्वालिफाइंग मार्क्स के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि SC/ST और PwD उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एप्लिकेशन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।



