उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सेना भर्ती की तैयारी के लिए व्यायाम करते समय हार्ट अटैक से 18 साल के युवक की मौत

Listen to this article

पिथौरागढ़। दुनियाभर में इन दिनों अचानक ही हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट होने पर और उसके तुरंत बाद मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान का है। पिथौरागढ़ में सेना में भर्ती होने के लिए व्यायाम करते समय एक युवक की शुक्रवार को देव सिंह मैदान में हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। युवक के निधन से मैदान में व्यायाम के लिए आए खिलाड़ी सन्न रह गये। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

रोजाना 5 किमी की दौड़ लगाता था पारस
कासनी गांव निवासी पारस (18) पुत्र मनोज सेना में भर्ती होने के लिए रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान पहुंचता था। इसके बाद वह देव सिंह मैदान में व्यायाम करता था। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने में जुट गया। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ दूरी पर व्यायाम कर रहे महेंद्र लुंठी, त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे बचाने के लिए भरसक कोशिश तो की, लेकिन बचा न सके। अस्पताल के डॉक्टर अमन ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

पारस की मौत हृदयघात से हुई : डाक्टर
डॉक्टर का कहना है कि संभवतया पारस की मृत्यु हृदयाघात से हुई। जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। लेकिन सांसें चलने के संदेह में परिजन दोबारा पारस को लेकर सेना के अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के परिजनों के साथ ही गांव वालों में भी शोक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button