क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पत्नी को ऐसी सजा कि पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया, देखें वीडियो

खरगौन। पत्नी को सजा के तौर पर ऐसी यातना झेली कि उसे अपने पति को नंगे पैर कंधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ा। घटना मध्य प्रदेश खरगौन जिले की है। इससे पहले देवास में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पति हत्या के मुकदमे में जेल में था बंद

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
महिला का पति हत्याकांड में जेल गया था। इस दौरान महिला अपने काका के घर चली गयी। वह भाइयों के घर भी नहीं गयी। इसी बात को लेकर पति और भाइयों ने उसकी सार्वजनिक पिटाई भी की। काका के घर रहने पर ही पति और महिला के भाइयों ने उसे सजा दी। पति को कंधे पर बिठाया और पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने महिला के पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

तमाशबीनों की गिरफ्तारी को बनाई दो टीमें

पुलिस ने घटना के दौरान मूकदर्शक बने 20-25 लोगों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। महिला के चार बच्चे हैं और सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। जब वह 30 जून को काका के घर गई, तभी से उसकी पिटाई शुरू हो गयी थी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button