उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

हमीरपुर में प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर मारपीट, वीडियो वायरल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सिटी पारेस्ट के पास जंगल में एक प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर दरिंदगी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे हैं। गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो किशोरों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है।

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि वीडियो के जरिये आरोपी युवकों की पहचान कर ली गयी है। पीड़ित पक्ष का पता नहीं चला है। राजेश कुमार की तहरीर पर शहर के मोहल्ला गौरा देवी निवासी कन्हैया शर्मा, प्रीतम कश्यप व अरविंद उर्फ कमल निशाद और दो किशोरों पर छेड़खानी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने लोगों को वीडियो वायरल न करने की अपील की है।

वीडियो वायरल करने की दे रहे थे धमकी
वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आरोपी युवक और युवती को पकड़कर पीट रहे हैं। आरोपी युवती से जोर-जबर्दस्ती भी कर रहे हैं। युवती के बचाव के गिड़गिड़ा रही है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें गालियां देकर बेल्ट और डंडों से पीटते हैं। युवक और युवती से पैसों की मांग कर रहे हैं और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button