उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट पीटकर मां को मार डाला

देहरादून। कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट पीटकर मां को मार डाला। जिन बच्चों को मां-बाप बड़े नाज से पालते-पोसते हैं, वही बेटे बडे़ होकर मां-बाप को ही कोसते लगते हैं। जिस पिता की उंगली पकड़कर बेटा चलना सीखता है, बुढापे में अगर जरा पिता का पैर लड़खड़ा जाए, तो वही बेटे चीखने-चिल्लाने लगते हैं। ऐसा ही एक वाकया आज उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल ब्लॉक के मानमती गांव में देखने को आया, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां के समझाने पर बेटे को गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां को डंडे से इतना पीटा कि मां ने दम तोड़ दिया। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कलम राम (27) पुत्र मेहरवान राम घेस गांव में मजदूरी करता है। 26 तारीख को वह घेस से अपने गांव पहुंचा। 27 जनवरी की शाम पांच बजे किसी बात पर कलम राम की अपनी मां चंपा देवी से बहस हो गई। मां ने उसे समझाया तो कलम राम को गुस्सा आ गया और वह मां को डंडे से मारने लगा। कलम राम ने गुस्से में आकर मां को इतना मारा कि मां चंपा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button