उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

नूपुर शर्मा पर कोई कार्रवाई न होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

नई दिल्ली। नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से सुप्रीम कोर्ट खफा है। शीर्ष अदालत ने पूछा कि नूपुर शर्मा को खतरा है या उसके बयान से देश खतरे में पड़ गया है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो कुछ हो रहा है हम उससे वाकिफ हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े नूपुर शर्मा के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि उनके बयान से देश उबल रहा है। कहा कि नूपुर ने जिसके खिलाफ टिप्पणी की उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन नूपुर के खिलाफ अब तक कुछ नहीं हुआ है।

देश में जो रहा है उसके नूपुर शर्मा जिम्मेदार
नूपुर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि उनकी मुवक्किल को जान का खतरा है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गही हैं? उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार है।

पूरे देश से माफी मांगे नूपुर शर्मा
शीर्ष अदालत ने नूपुर शर्मा से कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमने इस पर बहस देखी कि उसे कैसे उकसाया गया, लेकिन जिस तरह से उसने यह सब कहा और बाद में कहा कि वह एक वकील, वह शर्मनाक है। उसे पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button