
देवप्रयाग, 2 नवम्बर। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के 40 छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ष का युवा महोत्सव अंबाला स्थित श्री दीवान कृष्ण किशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आहूत कि गया है। महोत्सव 3 से 5 नवम्बर तक चलेगा।
केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर से 40 छात्र छात्राओं की टीम विभिन्न स्पर्धा में भाग लेने के लिए देवप्रयाग से रवाना हो गई है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल कुमार और खेल अध्यापक हिमांशु बिंजोला ने बताया कि उत्तर क्षेत्र युवा महोत्सव के अंतर्गत योग, खेलकूद, शैक्षणिक सहित संगीत संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर से खेमराज, मुस्कान, ऋतिका, अर्चना, हरिवंश, अनुष्का भाग लेंगे। मार्गदर्शक के रूप में रजत गौतम छेत्री व पायल पाठक शामिल हैं। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रमण्यम के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य संस्कृत शास्त्र, साहित्य, संगीत, योग की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना है। उन्होंने परिसर के प्रतिभागियों को शुभकामना दी है।



