उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बदरीनाथधाम में -16 डिग्री तक लुढ़का पारा, कड़ाके की ठंड, नदी, नाले, झरने सब जमे

बदरीनाथ, 11 नवम्बर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक बदरीनाथ धाम में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते धाम में पानी पूरी तरह जम गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
-10 से -16 डिग्री तक पहुंचा बदरीनाथ धाम का पारा
बदरीनाथ धाम में सुबह और शाम का पारा अब शून्य से भी काफी नीचे चला गया है, जो -10 डिग्री सेल्सियस से -16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। भीषण शीतलहर ने धाम के प्राकृतिक जल स्रोतों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। नल, नाले, झरने और यहां तक कि नदियों के किनारे का पानी भी बर्फ में तब्दील हो चुका है।
ठंड से बजने के लिए नगर पंचायत अलाव जला रही
स्थानीय निवासी रामनारायण, राजेश मेहता ने बताया कि बदरीनाथ धाम में लगातार ठंड बढ़ रही है। सुबह शाम के तापमान में भारी गिरावट आ गई है। पानी जमने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। बदरीनाथ धाम में बढ़ती ठंड के बाद नगर पंचायत जगह-जगह अलावा जला रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। मुख्य चौराहा पर अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button