उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण दमदेवल चौबट्टाखाल मार्ग पर खाई में गिरने से युवक की मौत

यमकेश्वर, 23 फरवरी। पौड़ी जिले के थलीसैंण दमदेवल चौबट्टाखाल मार्ग (राजस्व क्षेत्र) में शुक्रवार को एक युवक टॉयलेट करने के दौरान गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक के गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने नजदीकी पुलिस थाने को दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ मिलकर युवक को खाई से बाहर निकाला। बहरहाल पुलिस ने घटना के संबंध में युवक के परिजनों को जानकारी दे दी है और पंचनामें की कार्रवाई की जा रही है।

टॉयलेट करने के दौरान खाई में गिरा युवक
थाना थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल पुलिस को सूचना मिली कि दमदेवल चौबट्टाखाल मार्ग (राजस्व क्षेत्र) में दिवा माता मंदिर के पास गोविंद राम रतूड़ी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मासो अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी वह टॉयलेट करने के लिए खाई की तरफ गया और खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस युवक का रेस्क्यू कर सड़क तक लाई, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

मसूरी में पैर फिसलने से खाई में गिर गया था सैलानी
बता दें कि इससे पहले मसूरी में भी एक युवक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया था। पुलिस युवक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आया हुआ था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button