उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

सतपुलि में पंकज के परिजनों से मिले गणेश गोदियाल, पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Listen to this article

कोटद्वार, 3 मई। सतपुली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। Ganesh Godiyal ने रविवार को रैतपुर गांव पहुंचकर मृतक पंकज कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जिले के सतपुली विकासखंड स्थित रैतपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस दौरान गोदियाल ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि युवक की मौत कथित पुलिस प्रताड़ना से जुड़ी होने की बात सामने आ रही है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यह घटना न केवल मानवीय दृष्टि से दुखद है, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। गोदियाल के अनुसार, स्थानीय लोगों और परिजनों से मिली जानकारी तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि बाइक दुर्घटना के बाद युवक को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ प्रताड़ना की गई। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गये गणेश गोदियाल

सतपुली-रैतपुर की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। आरोप है कि 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार को पुलिस प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों, विशेषकर माता जी द्वारा लगाए गए मारपीट और टॉर्चर के आरोप यदि सत्य हैं, तो यह न केवल गंभीर बल्कि पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने वाला मामला है। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय करना बेहद आवश्यक है। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर मामला होगा। साथ ही उन्होंने नैनीताल और टिहरी जैसे अन्य जिलों में पहले सामने आए ऐसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास कमजोर हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की भी मांग की।

गोदियाल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था में संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

क्या है पूरा मामला
सतपुली क्षेत्र के रैतपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार की बाइक का एक डाक्टर के साथ एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद युवक को थाने ले जाया गया। पुलिस उसे थाने ले गयी और उसका चालान काटा तथा उसकी बाइक सीज कर दी। जहां उसके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार हुआ। घटना से आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस पर लगे आरोपों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। पंकज ने सुसाइड करने से पहले पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उसका कहना था कि पुलिस ने उसकी मां और परिजनों के सामने उसे घसीटा और बुरी तरह अपमानिक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button