जयहरीखाल ब्लाक स्थित ढौंटियाल महादेव कौथिग में महिला मंगल दल की सुरमई प्रस्तुति

कोटद्वार, 8 मई। पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चमेठा स्थित ढौंटियाल महादेव कौथिग में महिला मंगलदल से जुड़ी महिलाओं ने भोले बाबा व माता दुर्गा के भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कौथिग में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों व आयोजन समिति की अध्यक्षा सरोजिनी कोटनाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रयासों ने कौथिग जैसी विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना प्रशंसनीय है।

दिशा ध्याणियों ने भी कौथिग में उपस्थिति दर्ज की
उन्होंने मातृशक्ति से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। कौथिग में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता के साथ ही महानगरों से आये प्रवासियों के कारण रौनक बनी रही। दिशा ध्याणियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर कौथिग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्षेत्रीय महिला मंगलदलों की मातृशक्ति ने मधुर गीत संगीत के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। लोगों ने बच्चों के साथ दुकानों से जमकर खरीददारी की।



