उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

गढ़वाल राइफल्स में मनोरंजन केंद्र बनाने को अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से जारी की पहली किश्त

Listen to this article

देहरादून, 9 मई। सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के मनोरंजन केंद्र बनाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिक्रिएशन सेंटर (Recreation Center) या मनोरंजन केंद्र एक ऐसी सुविधा या स्थान है, जो लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से तरोताज़ा होने (मनोरंजन) के लिए विभिन्न गतिविधियां और स्थान प्रदान करता है। ये केंद्र आमतौर पर स्थानीय सरकार (नगरपालिका), गैर-लाभकारी संगठनों, या किसी संस्था (जैसे ऑफिस या मिलिट्री) द्वारा संचालित किए जाते हैं। संक्षेप में, यह एक ऐसा स्थान है जहां कसरत करने, तैराकी करने, खेल खेलने या आराम करने के लिए जा सकते हैं।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में एक आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 14,90,000 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बलूनी ने इस संबंध में जिलाधिकारी (नोडल अधिकारी), पौड़ी गढ़वाल को निर्देश जारी किए हैं।

सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य जवानों को स्वास्थ्य, खेल और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

बलूनी ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर सैनिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास और संकल्प निरंतर जारी रहेंगे। यह सुविधा जवानों को नई ऊर्जा और बेहतर माहौल प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button