उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

SIR के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मिलने पर ये 12 जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

Listen to this article

देहरादून, 16 मई। उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने को है। 70 लाख मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, जिनका वोट सुरक्षित है लेकिन नौ लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका 2003 का वोट नहीं मिला। लिहाजा, घबराने की जरूरत नहीं, उनके लिए भी चुनाव आयोग ने 12 दस्तावेज की सूची जारी की है।

एसआईआर शुरू होने के बाद वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर संबंधित मतदाताओं के पास बीएलओ गणना प्रपत्र पहुंचाएंगे। इस पर बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर भी होगा। प्रपत्र में आपको वर्ष 2003 के अपने वोट की जानकारी देनी होगी। अगर तब आपका वोट नहीं था तो अपने माता-पिता के वोट की जानकारी देनी होगी। अगर उनका भी वोट नहीं होगा तो दादा-दादी के वोट की जानकारी देनी होगी। कोई रास्ता नजर नहीं आएगा तो 12 दस्तावेज में कोई भी काम आ सकता है। इन दस्तावेज को पहले से तैयार रखेंगे तो परेशानी से बच सकते हैं। मतदाता सूची आप सीईओ उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

एसआईआर के लिए ये 12 दस्तावेज हैं वैध
आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, मान्यताप्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पारिवारिक रजिस्टर की नकल (राज्य या स्थानीय निकायों द्वारा तैयार), जमीन या मकान आवंटन का प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, पेंशन भुगतान आदेश या सरकारी कर्मचारी का पहचान पत्र, 1 जुलाई 1987 से पहले भारत सरकार, स्थानीय निकायों, बैंकों, डाकघर या एलआईसी द्वारा जारी कोई भी वैध पहचान पत्र या दस्तावेज और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) (केवल उन क्षेत्रों में जहां यह लागू या उपलब्ध है)

ये होगी एसआईआर की प्रक्रिया
सबसे पहले आपके पास एसआईआर का गणना प्रपत्र आएगा। इस पर आपके वर्तमान वोट की जानकारी होगी। 2003 की जानकारी भरनी होगी। साथ ही एक नया फोटो चिपकाना होगा। वापस बीएलओ के पास जमा कराएंगे। अगर आप 2003 का डाटा नहीं है तो उस पर यही बात लिखकर आपको वापस देना है। फिर आपके पास नोटिस आएगा। नोटिस के आधार पर ईआरओ कार्यालय में आप अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button