उत्तराखंडयूथ कार्नरराजनीति

“पहाड़ बचाओ, जन जीवन बचाओ अभियान” के तहत आज UKD की सिलोगी में जनाक्रोश रैली

Listen to this article

द्वारीखाल, 18 मई। पौड़ी गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के आतंक, इंसानों एवं पालतू पशुओं पर हमलों और जनधन हानि की घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा “पहाड़ बचाओ, जन जीवन बचाओ अभियान” के अंतर्गत आज 19 मई 2026 को यमकेश्वर विधानसभा के सिलोगी में विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

UKD उपााध्यक्ष कुलदीप रावत युुवाओं में भरेंगे जोश
कार्यक्रम को लेकर युवा उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत सिलोगी पहुंचेंगे, जहां क्षेत्रीय जनता और पहाड़ हितैषियों के साथ मिलकर जन सुरक्षा और पहाड़ के अस्तित्व से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की जाएगी। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) का “पहाड़ बचाओ, जन जीवन बचाओ अभियान” उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से सक्रिय है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, सशक्त भू-कानून, और मूलभूत स्वास्थ्य/शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर यूकेडी लगातार रैलियां कर रही है

यमकेश्वर विधानसभा अध्यक्ष राहुल रावत ने बताया कि पहाड़ के लोग लंबे समय से तेंदुए, भालू और जंगली सूअरों के भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन अब पहाड़ की जनता अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करेगी।

पहाड़ अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेगा : कुलदीप
उन्होंने कहा कि पहाड़ की जनता अब डर और खामोशी में जीवन नहीं बिताएगी। लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों और जनहानि की घटनाओं के खिलाफ लोगों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप ले चुका है। “पहाड़ की पुकार, अब नहीं होगी बेकार। अब चुप नहीं, पहाड़ अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेगा।” उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पहाड़ हितैषी शामिल होकर जन सुरक्षा और पहाड़ के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button