वैभव सूर्यवंशी के तूफानी पचासा की बदौलत राजस्थान टॉप-4 में, प्लेऑफ के नजदीक

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जमकर गरजा है। लखनऊ द्वारा दिए गए 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जी-धज्जी उड़ा दी। हालांकि, वे महज 7 रनों से अपने हक के शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 38 गेंदों पर 93 रनों की इस आतिशी पारी ने राजस्थान रॉयल्स की मैच में दमदार वापसी करा दी।
जयपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस मैच में, ओपनर वैभव सूर्यवंशी के 93 रनों और ध्रुव जुरेल की संयमित लेकिन विस्फोटक 53 रनों की नाबाद पारी ने RR की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार जीत के साथ ही रॉजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जिससे प्लेऑफ की दौड़ में उनकी उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं.
221 रनों का पीछा करते हुए RR ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. इसके बाद सूर्यवंशी ने एक और तेज-तर्रार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के शामिल थे. जुरेल ने भी इस चेज में अहम भूमिका निभाई और 38 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए. लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान और आकाश महाराज को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने मिशेल मार्श के 96, जोश इंग्लिस को 60 और कप्तान ऋषभ पंत के 35 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन उस लक्ष्य को उनके गेंदबाज डिफेंड नहीं कर सके, जिसकी वजह उन्हें इस सीजन 9वीं हार का सामना करना पड़ा.
IPL में एक पारी में 10 छक्के मारने पर दूसरे नंबर पर
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में छक्कों की बरसात कर दी। आईपीएल की किसी एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के जड़ने के मामले में वे अब दुनिया के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में क्रिस गेल 4 बार के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी 3 बार यह कारनामा कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा और फिन एलन का नाम आता है जिन्होंने 2-2 बार यह कमाल किया है।
आईपीएल इतिहास में 500 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
अपनी इस 93 रनों की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे आईपीएल के किसी एक सीजन में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाले इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2018 में यह कारनामा किया था।
अंक तालिका का ताजा हाल और विरोधियों को झटका
इस धमाकेदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अब 13 मैचों में 14 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान की इस जीत ने पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और उनके लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल कर दी है। आइए जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में कैसे जगह पक्की कर सकती है।



