उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बुर्के में छिपकर पत्थरबाजी करने वाली 5 महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट

हल्द्वानी, 1 मार्च। आठ फरवरी को नैनीताल के हल्द्वानी में हुई हिंसा में पुलिस ने शुक्रवार को बुर्के में छिपकर पत्थरबाजी करने वाली 5 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक 89 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें अब्दुल मलिक और उसका बेटा भी शामिल है। अब्दुल मलिक को हल्द्वानी हिंसा का बड़ा आरोपी माना जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है, जिन पर हल्द्वानी हिंसा के दौरान पुलिस पर बुर्के में छिपकर पत्थरबाजी करने का आरोप है।

89 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पूरे मामले में करीब 5,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। हिंसा में कौन-कौन लोग शामिल थे, उनको चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पांच महिलाओं समेत इस मामले में अभीत क 89 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।

हाल ही में पुलिस ने हिंसा के बड़े आरोपी अब्दुल मलिक को भी गिरफ्तार किया था, जो इस समय पुलिस रिमांड में है। फिलहाल पुलिस अब्दुल मलिक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस को अब्दुल मलिक से कई अहम जानकारी भी मिली है।उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें भी बताई हैं।

गिरफ्तार महिलाओं के नाम:-शहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा और रेशमा निवासी सभी थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल की रहने वाली हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button