खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

फीफा विश्व कप की प्राइज मनी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, आखिरी नंबर की टीम को भी मिलेंगे 86 करोड़

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें तैयार हैं। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून को टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल स्पोर्टिंग इवेंट है। फीफा का फुल फॉर्म फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन है और यही संस्थान फुटबॉल को चलाती है। फीफा विश्व कप 2026 की प्राइज मनी रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाली है।

फीफा विश्व कप चैंपियन को मिलेंगे 476 करोड़
कतर की मेजबानी में 2022 में फीफा विश्व कप हुआ था। उस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर थी। इस बार फीफा विश्व कप की प्राइज मनी 655 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करेंसी में यह करीब 6240 करोड़ रुपये होता है। विजेता टीम को पिछली बार 42 मिलियन डॉलर मिले थे तो इस बार 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 476 करोड़ रुपये मिलेंगे।

किस टीम को कितने पैसे मिलेंगे:
विजेता 50 मिलियन ₹476 करोड़
उपविजेता-33 मिलियन-314 करोड़
तीसरा स्थान-29 मिलियन-276 करोड़
चौथा स्थान-27 मिलियन-257 करोड़
5वां-8वां स्थान-19 मिलियन-181 करोड़
9वां-16वां स्थान-15 मिलियन-143 करोड़
17वां-32वां स्थान-11 मिलियन-105 करोड़
33वां-48वां स्थान-9 मिलियन-86 करोड़

परफॉर्मेंस-बेस्ड प्राइज मनी के अलावा क्वालिफाई करने वाले हर देश को क्वालिफिकेशन पेमेंट के रूप में 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इसके बादा 2.5 मिलियन डॉलर तैयारी के लिए मिलेंगे। यानी आखिरी नंबर पर रहने वाली टीम भी 21.5 मिलियन डॉलर लेकर जाएगी। ये पेमेंट फीफा के कुल फाइनेंशियल डिस्ट्रिब्यूशन का हिस्सा हैं। इस तरह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 48 टीमों के बीच कुल 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 8299 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे।

क्रिकेट विश्व कप की प्राइज मनी कहीं नहीं टिकती
2023 में आखिरी क्रिकेट विश्व कप भारत की मेजबानी में खेला गया था। उस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी ही 10 मिलियन डॉलर थी, जो फीफा विश्व कप के आखिरी नंबर की टीम को मिलने वाले पैसे से भी कम है। विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 4 मिलियन डॉलर और उपविजेता भारत को 2 मिलियन डॉलर मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button