उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

यमकेश्वर के अमोला गांव का एक व्यक्ति ताल नदी में बहा, ढूंढ रही है SDRF

यमकेश्वर। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के ताछला अमोला गांव का एक व्यक्ति ताल नदी में लापता हो गया है। उसके ताल नदी में बहने की आशंका है। ताल नदी बीन नदी से होते हुए गंगा नदी में मिलती है। लापता व्यक्ति के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत चीला पुलिस चौकी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ताछला अमोला गांव का एक व्यक्ति लापता है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। https://sarthakpahal.com/

स्थानीय लोगों द्वारा SDRF की टीम को बताया गया कि उक्त व्यक्ति जगदीश डबराल जिसकी उम्र 60 साल बताई जा रही है, पिछले 1 अगस्त से लापता है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह ताल नदी में बह गया होगा। ताल नदी, बीन नदी से होते हुए गंगा नदी में मिलती है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button