उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

हर्रावाला से सोमनाथ के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Listen to this article

देहरादून, 13 जुलाई, 26. देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गुजरात के वेरावल (सोमनाथ धाम) के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना हो गयी है। मुख्यमंत्री धामी ने हर्रावाला स्टेशन पहुंचकर इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

720 श्रद्धालु सोमनाथ के लिए हुए रवाना
उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष रेल यात्रा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 720 श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने सत्री यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक पर्यटन नहीं है, बल्कि देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र के आत्म गौरव को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष और निशुल्क व्यवस्थाएं
संस्कृति विभाग की ओर से इस विशेष ट्रेन में श्रद्धालुओं के सफर को पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा के पुख्ता इतजाम किये गये हैं, ताकि वे सुगमता से  सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकें।

वीआईपी सिफारिश को लेकर स्टेशन पर हंगामा
आम याात्रियों के लिए संचालित इस निशुल्क ट्रेन में कथित तौर पर रसूखदार अधिकारियों के बच्चों को वीआईपी सिफारिश के जरिये सवार करा दिया गया। इस बात को लेकर स्टेशन पर मौजूद अन्य अभिभावकों और यात्रा के नोडल अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक व कहासुनी भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए स्टेशन पर हंगामा खड़ा हो गया था।

टर्मिनल के रूप में विकसित हो रहा हर्रावाला
इस यात्रा के साथ ही हर्रावालला रेलवे स्टेशन का महत्व भी सामने आया है। दरअसल, देहहरादून मुख्य स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन हर्रावाला को नये टर्मिनल के रूप मेंं तेजी से विकसित कर रहा है। यहां पर 24 कोच वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के रखरखाव और संचालन के लिए यार्ड रिमाडलिंग का काम चल रहा है, जिससे भविष्य में दूनवासियों को लंबी दूरी की ट्रेनें यहीं से मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button