उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अब व्हाट्सएप से भी मिल सकेंगे उत्तराखंड रोडवेज बस के टिकट, NIC के साथ मिलकर तैयार हो रहा सिस्टम

Listen to this article

देहरादून, 131 जुलाई, 26. उत्तराखंड परिवहन निगम UTC की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को लंबी लाइनों में लगने या किसी अलग ऐप/ वेबसाइट को खोजने की जरूरत नहीं होगी, वे सीधे whatsapp से रोडवेज बसों की टिकट बुक कर सकेंगे।

मेट्रो की तर्ज पर मिलेगी सुविधा
UTC ने एनआईसी national informatics centre के सहयोग से इस आधुनिक हाईटेक सुविधा को तैयार करने की योजना बनाई है। जिस तरह वर्तमान में दिल्ली या अन्य शहरों में मेट्रो टिकट व्हाट्सएप के जरिये चैट-बांट chat-bot के माध्यम से आसानी से मिल जाते हैं, ठीक उसी तकनीक का इस्तेमाल अब उत्तराखंड रोडवेज की बसों के लिए भी किया जायेगा। परिवहन निगम प्रबंधन मेट्रो की तर्ज पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन औसतन 90 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज बसों में टिकट प्राप्त करने के दो साधन हैं।

कैसे मिलेगा इसका फायदा
निगम द्वारा एक आधिकारिक नंबर जारी किया जायेगा। यात्री इस नंबर पर hi या book ticket लिखकर मैसेज भेजेंगे, जिसके बाद आटोमेटिक चैट शुरू हो जायेगी। चैट के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा का रूट (कहां से कहां जाना है), बस का प्रकार (साधारण, वाल्वो या एसी) और यात्रा की तारीख चुनने का विकल्प मिलेगा। रूट चुनने के बाद व्हाट्सएप पर ही पेमेंट लिंक मिलेगा (यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिये)। भुगतान सफल होते ही पीडीएफ फार्मेट में डिजिटल टिकट औ क्यूआर कोड यात्री के व्हाट्सएप पर आ जायेगा, जिसे बस में परिचालक को दिखाया जा सकेगा। यह सुविधा केवल उन बसों में मिल सकेगी, जिनमें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए एनआईसी से बातचीत हुई है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

परिवहन निगम व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। इस नंबर पर संदेश भेजते ही यात्रा संबंधी जानकारी भरने का विकल्प आएगा। इसके बाद किराया भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध होगा। क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर यात्री के व्हाट्सएप पर एक क्यूआर आधारित ई-टिकट भेज दिया जाएगा।
क्रांति सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज संचालन

इसके साथ ही सर्वर को लेकर भी तकनीकी दिक्कत आती है, उसको भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते दिनों परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नए प्रयास करने का निर्देश दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button