मेसी के ‘सपनों की उड़ान’ बस एक कदम दूर, लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक ने आज एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को चकनाचूर करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल का टिकट पक्का कर चुका है, लेकिन मैच के आखिरी 7 मिनट में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने साबित कर दिया कि वह क्यों चैंपियन है. लियोनेल मेसी के दो जादुई पास की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब रविवार को न्यू जर्सी में अर्जेंटीना की खिताबी भिड़ंत स्पेन से होगी.
मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में मैच की शुरुआत से ही दोनों देशों के फैंस के बीच जबरदस्त शोर और मैदान पर तीखा तनाव देखने को मिला. पहले हाफ में खेल ज्यादातर फाउल की वजह से बाधित रहा. तीसरे मिनट में ही एंजो फर्नांडेज के एक फाउल के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इंग्लैंड ने लियोनेल मेसी को घेर कर रखा और खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया. अर्जेंटीना के मार्टिनेज और इंग्लैंड के इलियट एंडरसन को येलो कार्ड भी देखना पड़ा. सीमित मौकों के बीच पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर छूटा.
85वें मिनट से शुरू हुआ मेसी और अर्जेंटीना का ‘रौद्र रूप’
जब अर्जेंटीना के फैंस उम्मीद खो रहे थे, तब ‘गॉड ऑफ फुटबॉल’ लियोनेल मेसी ने कमान संभाली. 85वां मिनट में मेसी ने डिफेंडर्स को छकाते हुए एंजो फर्नांडेज को पास दिया. फर्नांडेज ने बॉक्स के ठीक बाहर से एक बुलेट शॉट दागकर स्कोर 1-1 कर दिया. मैच जब एक्स्ट्रा टाइम की ओर बढ़ रहा था, तभी इंजरी टाइम में मेसी ने एक और सटीक पास दिया, जिसे लाउतारो मार्टिनेज ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील कर दिया. महज 7 मिनट के भीतर स्कोर 1-0 से 2-1 हो गया.
लियोनेल मेसी ने दोनों गोल असिस्ट किए
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने मैच के दोनों गोल असिस्ट किए। पहले एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में मेसी के पास को गोल में बदलकर अर्जेंटीना को बराबरी दिलाई। इसके सात मिनट बाद सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज ने अपने कप्तान के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। यह गोल इंजरी टाइम (90+2) में आया।
लियोनेल मेसी के ‘लकी रेफरी’ को सेमीफाइनल की जिम्मेदारी
फुटबॉल रेफरी इस्माइल एल्फाथ लियोनेल मेसी के लिए काफी लकी हैं। एमएलसी के जिन मैचों में एल्फाथ ने रेफरी की भूमिका निभाई है, उसमें मेसी की टीम को जीत मिली है। आंकड़ों के मुताबिक लियोनेल मेसी के खेलते हुए एल्फाथ ने मेजर लीग सॉकर के 5 मैचों में रेफरी या किसी अन्य ऑफिशियल की भूमिका निभाई। सभी मैचों में उनकी टीम जीती है।
84वें मिनट तक पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना का कमबैक
मैच के 84वें मिनट तक इंग्लैंड के पास 1-0 की बढ़त थी लेकिन अगले 8 मिनट में दो गोल दागकर अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया। फाइनल में टीम की भिड़ंत 2010 की चैंपियन स्पेन से होगी। ब्राजील बैक टू बैक फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली आखिरी टीम है। वह 1958 और 1962 में चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना के पास भी यह कारनामा करने का मौका होगा।
इंग्लैंड के लिए एंथोनी गॉर्डन का गोल
इंग्लैंड की तरफ से मैच का एकमात्र गोल एंथोनी गॉर्डन ने किया। यह गोल मैच के 55वें मिनट में आया। पहले हाफ में दोनों ने ही टीमों ने प्रयास किए लेकिन कोई भी गोल नहीं दाग पाई। तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा जिसे स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 2-0 से हराया था। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ज्यादा अटैकिंग रही। उसने 14 शॉट्स लिए और 6 टारगेट पर था। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ 6 शॉर्ट ही लिए गए। वहीं 64 प्रतिशत समय गेंद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के पास रही।



