खेलदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

दुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश, कलकत्ता HC का सख्त रुख

स्पोर्ट्स डेस्क। कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को आईपीएल बल्लेबाज और विकेटकीपर अभिषेक पोरेल की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने यह आदेश क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के रेप केस में नाम आने के बाद दिया है. केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को क्रिकेटर के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को जब्त करने के भी निर्देश दिए.

दिल्ली कैपिटल के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं अभिषेक पोरेल
कोर्ट ने यह आदेश इसलिए दिया क्योंकि आईपीएल क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत करने वाली पीड़िता की डिवाइस में कुछ तस्वीरें हो सकती हैं. बता दें, यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज के खिलाफ शादी का झूठा वादा करके उसके साथ संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई. साथ ही, पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि पोरेल ने 23 जून 2026 में उसके साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया.

कलकत्ता हाईकोर्ट का सख्त आदेश
जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को मामले की जांच में और ज्यादा सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं. केस की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी. पिछले महीने जून में, एक मेडिकल स्टूडेंट ने हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शादी का झूठा वादा करके जबरन संबंध बनाने और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे.

डिवाइस जब्त करने के आदेश
जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के ऑर्डर से पता चला है कि क्रिकेटर के खिलाफ 19 चार्ज लगाए गए हैं. लगाए गए चार्ज में कई नॉन-बेलेबल सेक्शन भी शामिल हैं. आरोपी क्रिकेटर के पास जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, उसमें लड़की की कई तस्वीरें हैं, जिन्हें अगर वायरल कर दिया गया, तो लड़की की छवि खराब हो सकती है. इसको ध्यान में रखते हुए वकीलों ने मांग की कि उन्हें तुरंत जब्त किया जाए.

कलकत्ता पुलिस के वकील सुरजनिल दास ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 6 जुलाई को मोगरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज से संपर्क किया था. मोगरा पुलिस ने बताया कि लड़की के पास से एक पेन ड्राइव जब्त की गई है. इसके बाद, जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को तुरंत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया ताकि लड़की की तस्वीर किसी भी तरह से वायरल न हो.

दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था
बता दें, 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेट कीपर और बल्लेबाज दोनों हैं. वे बंगाल की तरफ से 116 और आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स से कुल 35 मैच खेल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली ने उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये मे रिटेन किया था. इस मामले पर क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को एकसिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं.

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और इन्हें झूठा व बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button