खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी महाद्वीप को मिली मेजबानी

जोहान्सबर्ग (द अफ्रीका), 31 जुलाई, 26. अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाले वन डे विश्व कप 2027 के मेजबान शहरों और स्टेडियम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के 8 शहर, जिम्बॉब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को जगह के रूप में चुना है. आईसीसी (ICC) वेबसाइट पर इन 12 जगहों के बारे में बताया गया है.

आईसीसी वेबसाइट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में आठ जगहों पर वन डे विश्व कप 2027 के मैच खेले जाएंगे. जिनमें जोहान्सबर्ग में वांडरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन में सुपरस्पोर्ट पार्क, केप टाउन में न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, डरबन में किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड. गकेबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क, ब्लोमफोंटेन में मंगांग ओवल, पार्ल में बोलैंड पार्क और कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन) में बफेलो पार्क शामिल किए गए हैं.

द. अफ्रीका के इन शहरों में होंगे मैच
वहीं, क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट के लिए जिम्बाब्वे हरारे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और विक्टोरिया फॉल्स में फेल मोसी-ओ-तुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का चुनाव किया गया है, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेलों की मेजबानी करेगी.

24 साल बाद मिली मेजबानी
24 साल बाद अफ्रीकी महाद्वीप को 50 ओवर के इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने की जिम्मेदारी मिली है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से 2027 ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप को होस्ट करेंगे. इससे पहले इस महाद्वीप में 2003 में टूर्नामेंट का आठवां सीजन आयोजिक किया था, जब साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या को-होस्ट थे.

टॉप 14 टीमें लेंगी हिस्सा
वर्ल्ड कप के 14वें एडिशन में दुनिया की टॉप 14 टीमें हिस्सा लेंगी और इसकी थीम ‘तीन राष्ट्र, एक धड़कन’ होगी, जो तीन होस्ट देशों की मिली-जुली भावना, विविधता और सामुदायिक मूल्य का जश्न मनाएगी. ‘उबुन्टू’ की अफ्रीकी सोच को अपनाते हुए, जिसका मतलब है ‘मैं हूं, क्योंकि हम हैं’. इस टूर्नामेंट का मकसद दया, एकता और इंसानी जुड़ाव को दिखाना है.

जय शाह ने की घोषणा
आईसीसी (ICC) चेयरमैन जय शाह ने कहा कि आयोजक शहरों और टूर्नामेंट ब्रांड की घोषणा 2027 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने 24 साल बाद अफ्रीका में टूर्नामेंट की वापसी पर जोर दिया और भरोसा जताया कि साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया इस इलाके के जुनून, अलग-अलग तरह की मेहमाननवाजी को दिखाते हुए एक यादगार इवेंट करेंगे. जय शाह ने कहा कि यह ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की राह में एक रोमांचक पड़ाव है. होस्ट शहरों और टूर्नामेंट ब्रांड का अनावरण एक ऐसे सफ़र की शुरुआत का संकेत है जो दुनिया भर के फ़ैन्स को एक साथ लाएगा और हमारे खेल के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट्स में से एक के लिए उम्मीद जगाएगा.

ये दिग्गज भी हुए शामिल
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ, मखाया एंटिनी, हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा और कागिसो रबाडा के साथ-साथ जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा और नामीबिया के रुडोल्फ जेनसेन वैन वुरेन भी उद्घाटन समारोह में मौजूद थे. टूर्नामेंट की विज़ुअल पहचान अफ्रीकी वायर बाउल से प्रेरित एक सिंगल ज्योमेट्रिक डिज़ाइन के आस-पास बनी है, जिसमें जिम्बाब्वे चिली, अफ्रीकन रूट, फिनबोस पॉप, नामीब ड्यून, हरारे डॉन और टू ओशन्स जैसे रंगों का एक वाइब्रेंट पैलेट शामिल है.

Related Articles

Back to top button