उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

इटावा से आए दो सगे भाई, एक ने गला काटा और दूसरे ने हाथ की नस, एम्स में भर्ती

ऋषिकेश। यूपी के इटावा के दो सगे भाईयों ने ऋषिकेश के ब्यासी के पास ब्लेड से गला और हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों सगे भाई सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में पड़े थे। एसडीआरएफ ने दोनों भाईयों को खाई से निकालकर ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर है।

नौकरी छूटने से डिप्रेशन में थे दोनों भाई
अनुराग दुबे, शिवम दुबे दोनों सगे भाई हैं। अनुराग दुबे ने बताया कि दोनों भाई अहमदाबाद में नौकरी करते थे। दोनों की नौकरी छूट गई। उधर, घर में पिता ने मकान और संपत्ति बेच दी। ऐसे में उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। बताया कि दोनों रविवार को आत्महत्या करने के लिए ऋषिकेश आए। यहां आईएसबीटी के पास से एक स्कूटी किराए पर ली। और मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड खरीदा।

स्कूटी लेकर दोनों भाईयों ने शिवपुरी में एक कमरा लिया। सोमवार को दोनों ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर सिंगटाली से कौड़ियाला के बीच खाई के पास पहुंचे। यहां दोनों ने स्कूटी खड़ी की और नीचे उतर गए। दोनों ने ब्लेड से नस और गले को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन जब भाई का अधिक खून निकलने लगा तो वह डर गया। पता चला है कि दोनों भाई पारिवारिक कारणों से परेशान थे। https://sarthakpahal.com/

मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसडीआरएफ के जवान 200 मीटर खाई में उतरे। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ दो युवक बेहोश पड़े थे। दोनों के हाथ और गले पर ब्लेड के कटे के निशान थे। मौके से एक सर्जिकल ब्लेड भी मिला। दोनों की पहचान यूपी के इटावा के ब्रह्मनगर निवासी अनुराग दुबे (32) और शिवम दुबे (30) पुत्र अजब सिंह के रूप में हुई है। दोनों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एम्स में भेजा गया। जहां शिवम की हालत गंभीर है, उसका ऑपरेशन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button