उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

बिथ्याणी डिग्री कालेज में देश-भक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा रैली में प्राचार्य डॉ. योगेश शर्मा के नेतृत्व में जुटे छात्र और प्राध्यापक

बिथ्याणी, ​यमकेश्वर, 10 अगस्त, 26. स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने किया, जिसमें प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

​देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर
रैली के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर हाथों में तिरंगा थामे युवाओं के जोश और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। प्रतिभागियों ने गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावनाओं को अभिव्यक्त किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो गया।

​इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. रितु कश्यप, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन, डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे तथा प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन सांस्कृतिक व हिंदी विभाग की प्रभारी श्रीमती पूजा रानी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button